BGMI latest Apk Download February 2023 : Battlegrounds Mobile India

Newstoday

BGMI latest Apk Download February 2023 : Battlegrounds Mobile India (बीजीएमआई) की लेटेस्ट ऐप करें डाउनलोड, जानें डिटेल्स

By Subhash Gariya -February 16, 2023


BGMI latest Apk Download February 2023 : Battlegrounds Mobile India (बीजीएमआई) को भारत में बैन हुए सात महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। गेम यूजर्स इसकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि गेम का सर्वर भारत में अब भी लाइव है लेकिन गेम में यूजर्स अब भी पुराने वर्जन ही खेल सकते हैं। ग्लोबल वेरिएंट PUBG Mobile को कंपनी ने बीते महीने ही 2.4 Update दिया है। हालांकि BGMI को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह गेम जल्द ही वापसी कर सकता है। वहीं वापसी को लेकर पहले भी दावे किए जा चुके हैं।
BGMI के ग्लोबल वेरिएंट PUBG Mobile के लिए अगले कुछ हफ्तों में कंपनी 2.5 Update को रिलीज कर सकती है। वहीं BGMI फैन्स को अब भी पुराने वर्जन ही खेलना पड़ेगा। यहां हम आपको बीजीएमआई के लेटेस्ट वर्जन APK डाउनलोड के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

BGMI ऐप डाउनलोड कैसे करें
Battlegrounds Mobile India के बैन के साथ ही यह गेम भारत में Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इस गेम को थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments