Krafton ने Q4 2022 रिपोर्ट शेयर करते हुए BGMI के इंडियन वेरिएंट के वापसी पर 2023 में स्थिति होगी साफ, बीजीएमआई प्लेयर्स को मिल सकती है खुशखबरी
BGMI India Return Update : BGMI की वापसी पर क्राफ्टन का बड़ा बयान, 2023 में मिल सकती है खुशखबरी
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) मोबाइल बैटल रोयाल गेम को भारत में जुलाई 2022 में बैन कर दिया गया। यह गेम PUBG Mobile का इंडिया वेरिएंट है। इस गेम को भारत सरकार ने सिक्योरिटी कारणों के चलते बैन किया है। बैन के बाद से इस गेम की वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है। पबजी मोबाइल के इंडियन फैन्स के लिए क्राफ्टन ने Battlegrounds Mobile India को भारत में लॉन्च किया था, जो कुछ ही दिनों भारत का नंबर वन बैटल रोयाल मोबाइल गेम बन गया था। क्राफ्टन ने एक बार फिर से गेम की वापसी को लेकर बयान दिया है।

0 Comments